बारां नगर परिषद सभापति शीतल कमल राठौर ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने सफाई, बिजली और दूसरी बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। दिवाली को देखते हुए कर्मचारियों से मुस्तैद रहने और चल रहे कामों में तेजी लाने को कहा। उपसभापति तेजेश सुमन ने बताया कि सभी वार्डों में लाइट ठीक करने और नई लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। घर-घर कचरा उठाने की व्यवस्था बेहतर करने और दिवाली पर देर तक सफाई करने को भी कहा गया। सभापति राठौर ने कहा कि शहर और लोगों के हित में कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता है। अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्य चौराहों और मेन बाजारों में लाइटिंग और सजावट के इंतजाम करने को कहा गया। सभापति ने शहरवासियों को दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। बैठक में अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।