बारां जिले में नेशनल हाईवे-27 पर बमुलिया-बटावदा गांव के बीच गेहूं के बीज से भरे ट्रक में आग लग गई। ट्रक में करीब 30 टन बीज थे। आग की लपटें देखकर राहगीर और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से गेहूं के बीज जल गए। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।