बारां के केलवाड़ा स्थित सहरिया कन्या आश्रम छात्रावास में पंचायती राज चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा और स्वीप नोडल अधिकारी शिवेंद्र प्रताप के निर्देशन में प्रभारी अमित भार्गव ने मतदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मतदान अधिकार के साथ लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी भी है और हर वोट कीमती है। उन्होंने लोगों से मतदान के दिन प्रलोभन, दबाव और भेदभाव से दूर रहकर निर्भीक और निष्पक्ष मतदान करने की अपील की। साथ ही परिवार और पड़ोसियों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करने को कहा। बालिकाओं से जागरूकता दूत बनकर घर-घर संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। निर्भीक मतदान की शपथ दिलाई कार्यक्रम में निर्भीक मतदान की शपथ दिलाई गई। बालिकाओं को ईवीएम, नोटा और ईसीआई नेट ऐप से ऑनलाइन पंजीयन की जानकारी दी गई। अंत में बालिकाओं ने मानव श्रृंखला बनाई और ‘वोट करेगा हर परिवार’ तथा ‘पहले मतदान, फिर कोई काम’ के नारे लगाए। इस दौरान वार्डन वसुंधरा मेहता और कोच राजबाला यादव मौजूद रहीं।