बारां में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल वीक के तहत मंगलवार को मनिहारा धाम पर सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान मिशन लाइफ के तहत गृह रक्षा दल केंद्र ने आयोजित किया। कमांडेंट सीमा पारीक के निर्देश पर गृह रक्षा विभाग के गुलराज नट और आरक्षी बिरदी चंद ने सफाई की। गृह रक्षा स्वयंसेवकों ने भी श्रमदान किया। अभियान के जरिए स्थानीय जल स्रोतों की सफाई, जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।