बारां जिले में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के लिए बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन है। जिले की 4 पंचायत समितियों में 78 सदस्य पदों के लिए अब तक 260 अभ्यर्थियों ने 262 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। मंगलवार को चारों समितियों में 154 अभ्यर्थियों ने 156 नामांकन पत्र भरे। छीपाबड़ौद में सबसे ज्यादा 53 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। बारां और छबड़ा में 36-36, जबकि अटरू में 29 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए। छीपाबड़ौद में 25 पदों के लिए 53, बारां में 15 पदों के लिए 36, छबड़ा में 19 पदों के लिए 36 और अटरू में 19 पदों के लिए 29 दावेदार हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने बताया कि बुधवार को नामांकन खत्म होने के बाद जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद चुनाव की अंतिम तस्वीर साफ होगी।