बारां जिले की 6 पंचायत समितियों की 147 ग्राम पंचायतों में तीसरे चरण के तहत 5 नवंबर को मतदान होगा। इन पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव होंगे। अंता, केलवाड़ा, किशनगंज, मांगरोल, नाहरगढ़ और शाहबाद पंचायत समितियों की 147 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। दैनिक भास्कर डिजिटल टीम ने गांवों में जाकर लोगों और जनप्रतिनिधियों से बात की। टीम ने सरपंच पद के संभावित दावेदारों के नाम जुटाए हैं। देखें सरपंच पद के संभावित दावेदारों की लिस्ट...