बारां जिले में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार आज शाम 6 बजे थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी रैली, रोड शो, पदयात्रा और लाउडस्पीकर से प्रचार नहीं कर सकेंगे। वे घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर पाएंगे। मतदान दल सोमवार को रवाना होंगे। मांगरोल रोड स्थित राजकीय कृषि महाविद्यालय में आखिरी प्रशिक्षण के बाद दल अपने मतदान केंद्रों के लिए निकलेंगे। तीसरे चरण में 418 केंद्रों पर जिला परिषद की 13 सीटों और 6 पंचायत समितियों के लिए मंगलवार को मतदान होगा। 3 और 5 को होगा मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक बारां पंचायत समिति में 55, किशनगंज में 78, केलवाड़ा में 71, शाहाबाद में 75, मांगरोल में 61 और नाहरगढ़ में 78 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के दिन दल इन केंद्रों पर व्यवस्था संभालेंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को, जबकि 147 पंचायतों के सरपंचों के लिए 5 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर मतदान केंद्र पर टेंट, टेबल, शौचालय और पीने के पानी की सुविधा रहेगी।