बारां में मेरा युवा भारत की ओर से राजकीय कन्या महाविद्यालय में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने ‘एक राष्ट्र, एक वोट’ विषय पर भाषण देकर लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनाव प्रक्रिया और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में सुहानी सोपरा ने प्रथम, प्रिया मीणा ने द्वितीय और प्रिया नागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेता राज्य स्तरीय युवा संसद में हिस्सा लेंगी। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। माय भारत पोर्टल से जुड़े प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। युवाओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनाव प्रक्रिया और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। युवाओं को अपनी बात रखने का मंच देना उद्देश्य कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी कुमार मधुकर ने की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य 18 से 25 वर्ष के युवाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात रखने का मंच उपलब्ध कराना है। इससे युवाओं में विचार अभिव्यक्ति के साथ निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होगी। तीन प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए चयन प्रतियोगिता में सुहानी सोपरा ने प्रथम, प्रिया मीणा ने द्वितीय और प्रिया नागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। तीनों प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय युवा संसद में हिस्सा लेंगी। इनकी रही निर्णायक मंडल में भूमिका प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. कृष्ण मुरारी मीना, रेखा सक्सेना, विवेक नागर, मोहिनी सांगवान और रजनीश गुप्ता शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन कुणाल सुमन ने किया।