बाड़ी के चमत्कारी शनिदेव नवग्रह मंदिर में विधि-विधान से शनिदेव की पूजा के बाद साप्ताहिक भंडार खोला गया। गिनती के दौरान 2 लाख 45 हजार 386 रुपए नकद मिले। बाकी राशि की गिनती होना बाकी है। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए रोज दर्शन और पूजा का समय तय किया गया है। सुबह 5:30 बजे मंगला आरती, 8 बजे श्रृंगार झांकी दर्शन और 9 से 10 बजे तक बालभोग होता है। शाम 5:30 बजे महाआरती, 7 बजे भंडार की गिनती और रात 9:30 बजे शयन आरती होती है। मंदिर में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।