भगवान महावीर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरलूट में आज वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया। इसमें छात्रों को साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए गए। वित्तीय साक्षरता केंद्र (FLC) के राजेन्द्र सिंह राठौड़ शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बैंकिंग फ्रॉड से बचाव और वित्तीय संस्थाओं की अलग-अलग योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, एटीएम पिन, आधार नंबर और बैंक खाते की जानकारी साझा न करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष आर्य ने विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से जागरूक होने और बचत की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय का पूरा स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।