बाड़मेर में तिलक नगर संस्कृत स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर फर्जी वोट डालने पहुंचे एक युवक को पकड़ा गया। मतदान एजेंट ने युवक के वोट डालने पर विरोध जताया, जिसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। वहीं, शिव पंचायत समिति की मौखाब ग्राम पंचायत में मतदान केंद्र संख्या 51 पर एक संदिग्ध व्यक्ति के मतदान करने पहुंचने पर पोलिंग एजेंट ने विरोध किया। विरोध के बाद वह व्यक्ति बिना वोट डाले ही वापस लौट गया। बाड़मेर जिले की सात पंचायत समितियों में दूसरे चरण के तहत सरपंच एवं वार्ड पंच के चुनाव के दौरान शुक्रवार को शाम 6 बजे तक टेंटेटिव 88.55 फीसदी मतदान बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, बिशाला, डूंगरों का तला, भियाड़, शिव और बाटाडू पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में मतदान शाम 6 बजे तक चला। देर रात तक परिणाम आने की संभावना है। जिले में सरपंच पद के चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं। पहले चरण में 10 पंचायत समितियों की 419 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुए थे। मतदान का अब तक का प्रतिशत… देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें…