बसेठा विकास सेवा समिति, जोधपुर की ओर से 17वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 नवंबर को तुलसी विवाह स्थल, गांधी मैदान, सरदारपुरा में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के लिए अब तक 9 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। समिति की ओर से वर-वधु पक्ष को जरूरी घरेलू सामान सहित उपहार भेंट किए जाएंगे। सम्मेलन में पाली, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, पुष्कर, शिवगंज, सुमेरपुर, रोहट, बालोतरा, आबूरोड, जवाई बांध, जयपुर, अहमदाबाद, सूरत, आदिपुर, कच्छ-भुज, भीलवाड़ा, बीकानेर और उदयपुर सहित कई शहरों से बसेठा समाज के लोग शामिल होंगे। मीडिया प्रभारी सुरेश बारिया ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन के तहत 19 नवंबर को कलश स्थापना और गणेश प्रतिमा स्थापना के कार्यक्रम होंगे। 20 नवंबर को सुबह 11 बजे बारातों का आगमन होगा। इसके बाद सुबह 11:45 बजे वर-वधु के फेरे होंगे। फेरे के बाद सामूहिक भोज और शाम 4 बजे विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा। आर्थिक बोझ कम करना उद्देश्य समिति अध्यक्ष सुरेश बाणिया ने बताया कि वर्तमान समय में महंगाई के कारण आम परिवारों के लिए बेटी की शादी करना बड़ा आर्थिक बोझ बन गया है। इसी बोझ को कम करने और शादी समारोहों में होने वाली फिजूलखर्ची रोकने के उद्देश्य से सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाता है। सम्मेलन की तैयारियों में अध्यक्ष सुरेश बाणिया, सचिव ओमप्रकाश बामणिया, कोषाध्यक्ष अशोक बाड़ोलिया सहित समिति के अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।