बयाना में पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत बागरैन में सरपंच पद के तीन प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद बुधवार को विवाद हो गया। नाराज प्रत्याशियों के समर्थकों ने बयाना-कलसाड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जांच में तीन नामांकन किए खारिज जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बागरैन में सरपंच पद के लिए कुल 9 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान गोपाल जाटव, बाबूलाल जाटव और लक्ष्मण जाटव के नामांकन खारिज कर दिए गए। इसके बाद तीनों प्रत्याशियों के समर्थक नाराज हो गए और सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासन ने समझाइश की जाम की सूचना पर सदर थाना और कलसाड़ा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार नितेश कुमार गोयल और थाना प्रभारी अवतार सिंह गुर्जर ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अल्का श्रीवास्तव ने बताया-जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाया गया। शाम 7 बजे गांव वालों ने धरना समाप्त किया।