ब्यावर जिले की 4 पंचायत समितियों की 116 ग्राम पंचायतों में तीसरे चरण के तहत 5 नवंबर को मतदान होगा। जैतारण, जवाजा, नरबद खेड़ा और रास पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव होंगे। दैनिक भास्कर डिजिटल टीम ने गांवों में जाकर लोगों और जनप्रतिनिधियों से बात की। टीम ने सरपंच पद के संभावित दावेदारों के नाम जुटाए हैं। तीसरे चरण में इन चारों पंचायत समितियों की कुल 116 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के 3 नवंबर को और पंच-सरपंच के चुनाव 5 नवंबर को होंगे। देखें सरपंच पद के संभावित दावेदारों की लिस्ट...