बानसूर के भग्गूकाबास में खेतों में लगे सिंचाई के फव्वारों के तीन दर्जन से ज्यादा नोजल के ऊपरी हिस्से चोरी हो गए। किसान अशोक गुर्जर ने बताया कि चोरी के बाद खेतों में सिंचाई करना मुश्किल हो रहा है। अशोक गुर्जर बुधवार शाम खेत पर आए थे। उस समय फव्वारों के नोजल लगे हुए थे। गुरुवार सुबह खेत पहुंचने पर नोजल के ऊपरी हिस्से गायब मिले। जांच में करीब तीन दर्जन से ज्यादा नोजल के ऊपरी हिस्से चोरी होने का पता चला। किसान ने बताया कि नोजल चोरी होने से खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। घटना के बाद किसानों को खेतों से कृषि उपकरण चोरी होने की चिंता है। इससे पहले मंगलवार रात फतेहपुर में एक किसान के खेत में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी हुआ था। किसानों का कहना है कि अज्ञात चोर उनके उपकरणों को निशाना बना रहे हैं।