बारां के दिलोद-हाथी के भकरावदा गांव में आबादी के बीच 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया। ग्रामीणों ने रास्ते पर लोगों का आना-जाना रोक दिया। जिस जगह तार गिरा, वहां बच्चे, बुजुर्ग और ग्रामीण दिनभर आते-जाते हैं। ग्रामीणों की नजर समय रहते तार पर पड़ गई, इसलिए कोई इसकी चपेट में नहीं आया। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर जानकारी नहीं मिलती तो जनहानि हो सकती थी। उन्होंने बिजली विभाग से मौके पर सुरक्षा के इंतजाम करने और टूटी लाइन की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने आबादी से गुजर रही पुरानी लाइनों की जांच और मरम्मत कराने को कहा है। उनका कहना है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार नहीं करे।