बूंदी| भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा की ओर से गोसेवा कार्यक्रम किया। सुबह 7 बजे बहादुरसिंह सर्किल स्थित कायन हाउस में गायों को हरा चारा खिलाया। शाखा अध्यक्ष सरदारसिंह ने बताया कि गोसेवा कार्य में गोविंदसिंह हाड़ा, ओमप्रकाश जैन, पुरुषोत्तम नुवाल, रघुनंदन शर्मा, दीपक यादव, देवेंद्रसिंह राणावत, हरीश टेलर, महावीर नामा, अशोक रावत, दीपक कुमार जैन, अशोक सावला और कृष्णगोपाल नोसाल्या का भी सहयोग रहा।