भरतपुर में पंचायत चुनाव को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। बयाना, भुसावर, नदबई और वैर पंचायत समिति में तीसरे चरण में सरपंच का चुनाव होना है। 156 ग्राम पंचायत में करीब 650 से भी ज्यादा प्रत्याशी दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि अभी नामों की संख्या और भी बढ़ सकती है। कई जगह निर्विरोध सरपंच बनाने को लेकर चर्चा चल रही है। इसलिए किसी भी ग्राम पंचायत में मुकाबला रोचक हो सकता है। 5 नवंबर को होगा सरपंच का चुनाव तीसरे चरण में 3 नवंबर को पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य का चुनाव होगा। वहीं 5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। सरपंच और वार्ड पंच की मतगणना उसी शाम होगी। वहीं 6 नवंबर को उप सरपंच का चुनाव होगा। पढ़ें संभावित दावेदारों की लिस्ट