भरतपुर में कल तीसरे चरण का मतदान हैं। बयाना, भुसावर, नदबई और वैर पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान होना है। जिसका रिजल्ट 20 नवंबर को आएगा। चुनावों के लिए आज भरतपुर के मास्टर अदितेन्द्र स्कूल से पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। बयाना बयाना में कल 1 लाख 77 हजार 60 मतदाता मतदान करेंगे। बयाना में 33 पंचायत समिति सदस्य और 7 जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव होगा। भुसावर भुसावर में कल 98 हजार 1 सौ 90 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। बयाना में 19 पंचायत समिति सदस्य और 4 जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव होगा। नदबई नदबई में कल 1 लाख 40 हजार 4 सौ 77 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। नदबई में कल 27 पंचायत समिति सदस्य और 5 जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव होगा। वैर वैर में कल 1 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। वैर में 19 पंचायत समिति सदस्य और 3 जिला परिषद सदस्य के लिए वोटिंग होगी।