भीलवाड़ा में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हरनी गांव स्थित राजश्री गृह उद्योग का निरीक्षण कर करीब 2520 किलो केरी का अचार सीज किया। इसके अलावा शहर के अलग-अलग प्रतिष्ठानों से तेल, मसाले, मिठाई, घी और केक के सैंपल लिए गए। सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, अजमेर भेजे गए हैं। टीम ने अचार का सैंपल भी लिया और संचालक को जरूरी सुधार करने के लिए नोटिस जारी किया। केक फैक्ट्री और मिठाई की दुकानों से लिए सैंपल जोधड़ास चौराहा स्थित केक एंड फैक्ट्री से चॉकलेट ट्रफल केक का सैंपल लिया गया। प्रतिष्ठान संचालक को सुधार नोटिस भी दिया गया। इसके अलावा टीम ने इन प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए: साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन के निर्देश सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत शहर के अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और जरूरी व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस भी जारी किए गए। साफ सफाई ओर सुरक्षा नियम पालन करने के लिए नोटिस निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निर्देश एवं सुधार नोटिस जारी किए गए।निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अजमेर लैब भेजे सैंपल, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई विभाग की ओर से लिए गए सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य लैब, अजमेर भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार मीणा, कुलदीप चौधरी और संजय वर्मा मौजूद रहे। मिलावट की सूचना कंट्रोल रूम पर दे सकेंगे लोग सीएमएचओ ने बताया कि जिले में कहीं भी खाद्य पदार्थों में मिलावट या संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी मिलने पर आमजन जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम को सूचना दे सकते हैं। इसके लिए दूरभाष नंबर 01482-232643 जारी किया गया है।