भीलवाड़ा शहर के कुछ हिस्सों में सोमवार को इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते पांच घंटे बिजली बंद रहेगी। सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक 11 KV कोटा रोड, पुराना भीलवाड़ा और हरनी फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। एवीएनएल के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी दी है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है। कोटा रोड फीडर से जुड़े इन इलाकों में कटौती एवीएनएल के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया कि 11 KV कोटा रोड फीडर से जुड़े आदर्श नगर, तिलक नगर, यश विहार, ईदगाह, गुल नगरी, कंचन विहार, सांगानेर कॉलोनी, बाहेती होटल, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, मारुति नगर, जांगिड़ छात्रावास, केंद्रीय विद्यालय, ईडन स्कूल, अहिंसा सर्किल और कोटा रोड के आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। पुराने भीलवाड़ा के ये इलाके होंगे प्रभावित 11 KV पुराना भीलवाड़ा फीडर से जुड़े कंचन विहार, जैन ज्योति कॉलोनी, गुलनगरी, अंसारी गली, सांगानेरी गेट, बोहरी कॉलोनी, गोपाल द्वारा मंदिर, शिव नगर, भादादा बाग, कृष्ण मोहल्ला और शहीद चौक के आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। हरनी फीडर से जुड़े इलाकों में भी कटौती 11 KV हरनी फीडर से जुड़े छोटी हरनी, तेरापंथ नगर और आदित्य विहार के आसपास के क्षेत्रों में भी पांच घंटे बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती के तय समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।