भीलवाड़ा के गुलाबपुरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रेन की टक्कर से युवक के शरीर के चीथड़े उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान के प्रयास शुरू किए।