उदयपुर के भीण्डर रेलवे स्टेशन रोड पर प्रताप स्मारक के सामने बना स्पीड ब्रेकर लोगों के लिए परेशानी बन गया है। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। नियमानुसार स्पीड ब्रेकर पर सफेद मार्किंग होनी चाहिए, लेकिन ऐसी कोई मार्किंग नहीं है। इसके चलते वाहन चालकों को दूर से ब्रेकर नजर नहीं आता है। वे तेज स्पीड में झटके से उछल जाते हैं। जो दुर्घटना का कारण बन रहा है। रात के समय स्थिति और खतरनाक बन जाती है। लोगों ने स्पीड ब्रेकर के मानकों के अनुरूप नहीं बनाने पर सवाल उठाए हैं। इसके सुधार की मांग की है। मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता शुभम भावसार का कहना है कि ये शिकायत मिली है। जल्द ही स्पीड ब्रेकर में सुधार करते हुए नियमानुसार तैयार करवाया जाएगा। इसकी बनावट ही वाहनों के लिए खतरा: क्षेत्रवासी स्थानीय निवासी हेमंत वैष्णव और मांगीलाल ने बताया- स्पीड ब्रेकर का उद्देश्य वाहनों की रफ्तार को नियंत्रित कर दुर्घटनाओं का रोकना है, लेकिन इसकी बनावट ही वाहनों के लिए खतरा बन गई है। इस पर सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टिव मार्किंग कराई जानी चाहिए। ताकि रात में भी नजर आ सके। स्टेशन रोड होने से रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।