कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादास्पद बयान के जवाब में बीकानेर के भाजपा कार्यकर्ता मुल्तान बेद ने ‘कहीं नहीं जाएगा मोदी’ गीत तैयार किया है। शनिवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इस गीत को गाया। गाना गाते हुए मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। केंद्रीय मंत्री शनिवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व प्रवक्ता कुणाल कोचर के घर पहुंचे थे। यहां मुल्तान बेद ने उन्हें बताया- उन्होंने खड़गे के बयान के जवाब में एक गीत लिखा है। अर्जुनराम मेघवाल ने गीत में इंटरेस्ट दिखाया और मुल्तान बेद के साथ बैठकर पहले इसके पूरे बोल पढ़े। इसके बाद बेद ने उन्हें गाना सुनाया। पहले बोल पढ़े, फिर अपनी आवाज में गाया गाने के बोल सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री ने इसे अपने अंदाज में गाया। इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। बाद में मंत्री ने गाना गाते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे इस दौरान विजय आचार्य, गुमान सिंह राजपुरोहित, कुणाल कोचर, मनीष सोनी, अमित चोपड़ा, प्रकाश मेघवाल और गिरधारी सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।