नई दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली में हिस्सा नहीं लेने वाले कांग्रेस के तीन पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें शहर और देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष के साथ ही बीकानेर से प्रदेश सचिव भी शामिल हैं। वहीं इस मामले में शहर व देहात कार्यकारिणी के नेता भी दिल्ली नहीं पहुंचे, जिन पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। पार्टी पदाधिकारी के सामने चुनाव लड़ने वाले दस बागी प्रत्याशियों के खिलाफ भी नहीं हुई। इन तीन पर हुई कार्रवाई बीकानेर से जिन पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यकारिणी ने सस्पेंड किया है, उनमें शहरी क्षेत्र के निवासी मुजाहिद हुसैन कुरैशी भी शामिल हैं। कुरैशी वर्तमान में डोटासरा की टीम में प्रदेश सचिव पद के पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजेश गोदारा और शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रामदयाल बेनीवाल भी शामिल है। बोले- पंचायत चुनाव में व्यस्त देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग का कहना है कि देहात अध्यक्ष राजेश गोदारा के स्वयं के गृह क्षेत्र लूणकरनसर में पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव हैं। ऐसे में वो व्यस्त थे और फील्ड में काम कर रहे थे। वहीं बीकानेर शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रामदयाल बेनीवाल जिस क्षेत्र से अध्यक्ष बने हैं, वहां तो कोई चुनाव नहीं है। इस बारे में पार्टी पदाधिकारी मौन है।