बीकानेर में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हुआ। इस फेज में लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और रीडी पंचायत समिति क्षेत्रों की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग हुई, जिसके लिए 402 मतदान केंद्र बनाए गए थे। बीकानेर में पहले दो चरण के चुनाव हो चुके हैं और मंगलवार को तीसरे फेज की वोटिंग हुई थी। श्रीडूंगरगढ़ में 33 ग्राम पंचायतों में 123 मतदान केंद्र, रीडी में 31 ग्राम पंचायतों में 104 मतदान केंद्र और लूणकरणसर में 48 ग्राम पंचायतों में 175 मतदान केंद्र पर वोटिंग हुई। तीनों पंचायत समितियों में कुल 75.28 प्रतिशत मतदान रहा। अब तक का कुल मतदान प्रतिशत देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें…