बीकानेर में पंचायत चुनाव के तीसरे फेज को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ग्राम पंचायतों में एक ही सीट पर सरपंच के लिए दस-दस उम्मीदवार सामने आए हैं। तीसरे चरण में श्रीडूंगरगढ़, रिड़ी और लूणकरणसर की 112 ग्राम पंचायतों में उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने से मुकाबला भी कांटे का होने की उम्मीद है। अब तक 500 से ज्यादा उम्मीदवार के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं कुछ और नए नाम भी सामने आ सकते हैं। वहीं प्रदेश की 14403 ग्राम पंचायतों में 60 हजार से अधिक चेहरे सामने आए हैं। राजस्थान के पंचायत चुनाव में किस गांव से कौन सरपंच बनेगा? पढ़िए- कहां कितने दावेदार ?