बीकानेर में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर से मतदान दलों को प्रशिक्षण देने के बाद निर्धारित वाहनों से रवाना किया गया। इस चरण में लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और रीडी पंचायत समिति क्षेत्रों की 112 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इसके लिए कुल 402 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिकों को दिए निर्देश मतदान दलों की रवानगी के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और चुनाव पर्यवेक्षक नवनीत कुमार मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा बनना गर्व की बात है। सभी कार्मिक निष्पक्षता, गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक मतदाता स्वतंत्र और भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का उपयोग कर सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन से जुड़ी पांच दिनों की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए सभी काम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह, बीकानेर विकास प्राधिकरण के सचिव हेमेन्द्र नागर, प्रशिक्षु आईएएस मनु गर्ग और तीनों पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कहां कितने मतदान केंद्र बनाए गए तीसरे चरण में तीन पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इनके लिए मतदान केंद्रों की संख्या इस प्रकार है: मतदान दलों में पीठासीन अधिकारी के साथ प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए एक रिटर्निंग अधिकारी भी लगाया गया है। 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 4 नवंबर को पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। इन पदों के लिए 5 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान समाप्त होते ही संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी। इसके बाद 6 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा।