बीकानेर में चल रही 70वीं तहसील स्तरीय 17 और 19 वर्ष छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खिलाड़ियों ने मैदान पर दम दिखाया। अलग-अलग मैदानों पर दोनों आयु वर्ग के कुल 10 मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आईजीएनपी कॉलोनी में 6 और सादुल स्पोर्ट्स स्कूल मैदान पर 4 मैच हुए। प्रतियोगिता में आज तीसरे राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। 19 वर्ष वर्ग में दक्षिण विस्तार, आरके पब्लिक और ब्लॉसम जीते राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आईजीएनपी कॉलोनी में हुए मुकाबलों में 19 वर्ष छात्र वर्ग के पहले मैच में दक्षिण विस्तार ने राउमावि आईजीएनपी कॉलोनी को हराया। दूसरे मुकाबले में आरके पब्लिक स्कूल ने शास्त्री बाल विद्यालय को पराजित किया। तीसरे मैच में ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल ने आरएसवी उमावि को हराकर जीत दर्ज की। 17 वर्ष वर्ग में सेठ तोलाराम बाफना, चैतन्य और एलएनसी विजेता 17 वर्ष छात्र वर्ग के पहले मुकाबले में सेठ तोलाराम बाफना स्कूल ने बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को हराया। दूसरे मैच में चैतन्य टेक्नो स्कूल ने बीबीएस स्कूल को पराजित किया। तीसरे मुकाबले में एलएनसी एकेडमी ने राउमावि चोपड़ा को हराकर जीत दर्ज की। बीकानेर पश्चिम में भी 4 मुकाबले तहसील स्तर बीकानेर पश्चिम के तहत सादुल स्पोर्ट्स स्कूल मैदान पर 19 वर्ष छात्र वर्ग के 4 मुकाबले खेले गए। पहले मैच में स्टेपिंग स्टोन स्कूल ने विंग्स इंटरनेशनल स्कूल को हराया। दूसरे मुकाबले में रमेश इंग्लिश स्कूल ने राउमावि जस्सूसर गेट को पराजित किया। तीसरे मैच में जैन पब्लिक स्कूल ने नालंदा पब्लिक स्कूल को हराया। चौथे मुकाबले में राजकीय एमएम स्कूल ने आर्यन पब्लिक स्कूल को शिकस्त दी। प्रतियोगिता में निर्णायक की मुख्य भूमिका रोहित बिश्नोई, गौरव पुरोहित और गोवर्धन बारूपाल ने निभाई। बीकानेर पश्चिम की प्रतियोगिता संयोजक विद्यालय राउमावि जस्सूसर गेट के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।