पाली | भारतीय जनता पार्टी, पाली की ओर से “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के तहत 2 नवंबर को सुबह 10 बजे बांगड़ स्कूल तिराहा से अंबेडकर सर्किल तक पदयात्रा निकाली जाएगी। जिला प्रवक्ता व पदयात्रा प्रभारी तिलोक चौधरी के अनुसार, यह अभियान 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता, लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा पर जन-जागरूकता बढ़ाना है। पदयात्रा में मुख्य वक्ता राजेन्द्र गहलोत रहेंगे, जबकि सांसद पी पी चौधरी और कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत भी उपस्थित रहेंगे।