बूंदी जिले के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र में खेत पर पराली भरने के दौरान मजदूर की मौत हो गई। पराली का पूरा ढेर उस पर गिर गया था, जिससे उसमें दबने से दम घुट गया। अन्य मजदूर स्थानीय हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से उसे कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल रेफर किया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। केशोरायपाटन थाने के एसआई संतोष चंद्रावत ने बताया कि मजदूर रामदेव भील निवासी शंभूपुरा था। वह गामछ गांव में कालूलाल के खेत पर पराली भरने गया था। इस दौरान ट्रैक्टर से पराली का पूरा ढेर नीचे आ गिरा और वह उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग और मजदूर उसे बाहर निकाला। स्थानीय हॉस्पिटल से कोटा एमबीएस रेफर किया गया, जहां मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।