रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर का सर्राफा बाजार पूरी तरह सज चुका है। सोने-चांदी की आसमान छूती कीमतों ने इस बार बाजार की चाल थोड़ी धीमी जरूर की है, लेकिन रक्षाबंधन का उत्साह और बहनों का प्यार बरकरार है। रक्षाबंधन से पूर्व जहां बहनें चांदी की राखियों की खरीदारी में जुटी हुई हैं। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार में देने के लिए लाइट वेट गोल्ड ज्वैलरी की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, रक्षाबंधन के इस सीजन में भरतपुर शहर के सराफा बाजार में करीब 50 लाख रुपए से अधिक की राखियों का कारोबार का अनुमान है। वहीं सोना-चांदी की अन्य खरीदारी को मिलाकर यह कारोबार 1.50 करोड़ रुपए तक जा सकता है।