सीकर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। कहीं सुबह के समय भी स्ट्रीट लाइट जलने से बिजली की बर्बादी हो रही है तो कहीं गैस लाइन के काम के कारण घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। वहीं, सड़क और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं पर विभागीय कार्रवाई के बाद लोगों को राहत भी मिली है। भास्कर समाधान पर समस्याएं सामने आने के बाद संबंधित विभागों की ओर से उनका निस्तारण किया जा रहा है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' सांवली बाइपास सर्किल से विजय कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब होने और सड़क टूटी होने से वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को परेशानी हो रही है। त्योहार के दौरान अंधेरे और टूटी सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। समस्या सामने आने के बाद एईएन विकास मिश्रा ने मामले में कार्रवाई करवाई। वार्ड 36 में सड़क मरम्मत का काम हुआ पूरा चांदपोल स्थित राजनगर-3 के वार्ड नंबर 36 से समस्त वार्डवासियों ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में सड़क खुदी होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। करीब एक महीने से अधिक समय से सड़क खराब होने के कारण गलियों में वाहन तक नहीं पहुंच पा रहे थे। ऐसे में बीमार व्यक्ति को लाने-ले जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए सड़क का काम पूरा करवा दिया। पोस्ट पर शिकायतकर्ता ने भी समाधान की पुष्टि की। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... सुबह 7 बजे भी जलती रहती है स्ट्रीट लाइट, बिजली की हो रही बर्बादी राधाकिशनपुरा स्थित चिड़िया टिब्बा क्षेत्र से महेंद्र सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि यहां स्ट्रीट लाइट दिन-रात जलती रहती है। सुबह 7 बजे तक भी लाइट बंद नहीं होती, जबकि इसे निर्धारित समय पर बंद हो जाना चाहिए। लगातार लाइट जलने से बिजली की बर्बादी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से लाइट का टाइमर ठीक करवाकर निर्धारित समय पर बंद करने की मांग की है। गैस लाइन के काम से तीन दिन से आ रहा गंदा पानी वार्ड नंबर 52 स्थित वैष्णव कॉलोनी, पिपराली रोड से सोनू जांगिड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया कि गैस लाइन का काम चलने के कारण पिछले तीन दिनों से घरों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी के कारण लोगों को पीने और रोजमर्रा के कामों में दिक्कत हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':नाथी देवी सिकारिया कॉलोनी में सड़क निर्माण से मिली राहत 2. एईएन अमित स्वामी बने 'स्टार ऑफिसर':कहीं जलभराव तो कहीं सालभर से सड़क बनने का इंतजार 3. जेईएन पिंकी मीणा बनीं 'स्टार ऑफिसर:वार्ड 36 में डेढ़ महीने बाद शुरू हुआ अधूरी सड़क का काम 4. धोद रोड में स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर:वार्ड 13 में नाली की सफाई नहीं, कचरा गाड़ी भी नहीं आती 5. सांवली सर्किल पर टूटी सड़क की समस्या हुई दूर:किसान कॉलोनी में वाटर बॉक्स की लाइन ठीक करवाई 6. सांवली सर्किल पर सड़क के गड्ढों की समस्या हुई दूर:तेवीपुरा तिराहे पर 3 महीने से नहीं हुई सफाई 7. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:चोक नालियां, ओवरफ्लो चैम्बर, टूटी सड़कें, त्योहारी सीजन में भी सुधार नहीं 8.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 9. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 10.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं