अजमेर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने सफाई और सीवरेज से जुड़ी समस्याएं सामने रखी हैं। कहीं सड़कों पर कचरा फेंके जाने से बदबू फैल रही है तो कहीं नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी जमा है। वहीं, नालियों के पानी और सीवर के ढक्कन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रमेश चौधरी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' चौरसियावास से आरिफ खान ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में नालियों का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रमेश चौधरी ने इसका समाधान करवाया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। सिसोदिया कॉलोनी में धंसा सीवर का ढक्कन ठीक करवाया हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित सिसोदिया कॉलोनी से वी.पी. भट्टा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सीवर का ढक्कन सड़क में धंस गया है। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने सीवर के ढक्कन को ठीक करवा दिया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... अशोक मार्ग पर सड़कों पर फेंका जा रहा कचरा, बदबू से लोग परेशान सावित्री चौराहे से वीरेंद्र ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में सड़कों पर ही कचरा फेंका जा रहा है। इससे आसपास गंदगी फैल रही है और बदबू के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से कचरा उठवाने और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है। आदर्श नगर में नियमित सफाई नहीं होने से फैली गंदगी वार्ड नंबर 38 स्थित आदर्श नगर से मयंक श्रीवास्तव ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। इसके कारण आसपास गंदगी फैली हुई है और रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से नियमित सफाई करवाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. भजन गंज में 3 साल से खुला चैम्बर हुआ ठीक:बालाजी नगर में नालियों की हुई नियमित सफाई, रमेश चौधरी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 2. भगवानगंज में सात दिन से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:रामगंज में पेयजल की समस्या से मिली राहत 3.उप–अधीक्षक डॉ. अमित यादव बने 'स्टार ऑफिसर':पंचोली चौराहे पर खाली प्लॉट की हुई सफाई 4.‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:3 महीने से टूटे ओपन जिम उपकरण, 2 महीने से सीवरेज जाम, घरों में आ रही गंदगी 5.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 6.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 7. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 8.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 9. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 10.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक