चिड़ावा पंचायत समिति क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में उप सरपंचों का चुनाव संपन्न हो गया। इनमें 15 ग्राम पंचायतों में उप सरपंच निर्विरोध चुने गए, जबकि 11 पंचायतों में मतदान के जरिए फैसला हुआ। वहीं, चार पंचायतों में लॉटरी निकालकर उप सरपंच का चयन किया गया। 15 पंचायतों में निर्विरोध चयन निर्विरोध चुने गए उप सरपंचों में अरड़ावता से मंजू कुमारी, बदनगढ़ से कमलेश जांगिड़, बामनवास से निशिका, बुडानिया से सुमित्रा देवी और झांझोत से सुलोचना शामिल हैं। इसी तरह केहरपुरा कलां से हनुमान सिंह, खुडाना से इनायत बानो, खुड़िया से विकेश कुमार, किठाना से मनीषा, लांबा से लालचंद, नालवा से सुभिता, नरहड़ से मुंशीराम, नारनोद-मालीगांव से पीरामल, नूनियां गोठड़ा से सविता कुमारी और श्रीअमरपुरा से चेतराम निर्विरोध चुने गए। 11 पंचायतों में मतदान से चुने उप सरपंच मतदान के जरिए बख्तावरपुरा में मुनेश कुमार, भामरवासी में सरोज देवी, बृजलालपुरा में देवेंद्र, धत्तरवाला में खेरूजा बानो और गिडानिया में जंगशेर विजयी हुए। इसके अलावा गोवला से रेशमा, लांबा गोठड़ा से विजय कुमार, नारी से सुमित्रा, सारी से चंद्रावली, श्योपुरा बास गोदारा से पूनम देवी और सोलाना से हरीराम उप सरपंच चुने गए। चार पंचायतों में लॉटरी से चयन लॉटरी के जरिए अलीपुर में अमीलाल, भुकाना में शैलेंद्र कुमार, चनाना में नजराना बानो और किशोरपुरा में राजेश कुमार के नाम निकले। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित उप सरपंचों का समर्थकों और ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। आप अपनी ग्राम पंचायत का सबसे पहले और सटीक रिजल्ट जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।