चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायत चुनाव को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। 4 चरणों में होने वाले चुनाव में चित्तौड़गढ़ में तीसरे चरण में 6 पंचायत समितियां चित्तौड़गढ़, भदेसर, भूपालसागर, कपासन, राशमी हैं। इसमें 189 ग्राम पंचायतों से कई दावेदार सामने आए हैं। हालांकि और भी नाम हो सकते हैं। कई जगहों पर एक नाम पर भी रायशुमारी हो रही है। इसलिए सरपंच की कुर्सी का मुकाबला काफी रोचक बनता जा रहा है। दैनिक भास्कर न्यूज एप पहली बार एक-एक गांव के दावेदारों के नाम लेकर आया है। इसके लिए हमारी टीम राजस्थान के गांव-गांव ढाणी-ढाणी पहुंची। तीसरे चरण में मतदान 5 नवंबर को होगा। इससे पहले जानते हैं कि इन ग्राम पंचायतों में कहां कौन सरपंच पद के लिए दावेदार है। चौथे चरण का मतदान 16 नवंबर को होगा। जिसके दावेदारों की लिस्ट आप दैनिक भास्कर न्यूज एप पर देख सकेंगे।