चूरू तेज आवाज में गाने बजाते हुए कचरे से भरे नगर परिषद के ट्रैक्टर ने सोमवार शाम युवक विनोद खटीक को कुचल दिया। हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, ट्रैक्टर ड्राइवर तेज आवाज में गाने बजाते हुए तेज गति से वाहन चला रहा था। लोगों ने आवाज लगाकर ट्रैक्टर रुकवाया और विनोद को निजी वाहन से डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तेज आवाज में गाने, ड्राइवर को नहीं हुआ हादसे का अंदाजा अस्पताल में मौजूद मोहल्ले के जुगल किशोर ने बताया कि वह शाम को राशन डिपो से गेहूं लेकर लौट रहे थे। वार्ड 52 निवासी विनोद सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान नगर परिषद का कचरे से भरा ट्रैक्टर वहां पहुंचा। जुगल किशोर के मुताबिक, ट्रैक्टर में तेज आवाज में गाने चल रहे थे और ड्राइवर तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने विनोद को कुचल दिया। लोगों ने शोर मचाकर ड्राइवर को ट्रैक्टर रोकने के लिए कहा। निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद मोहल्ले के लोग विनोद को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों और परिचितों में शोक छा गया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया सूचना मिलने पर कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल प्रेमचंद शर्मा और अस्पताल चौकी के एएसआई सुरेश कुमार अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार सुबह मामला दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।