चूरू जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चला। सात पंचायत समितियों के 20 जिला परिषद वार्ड और 117 पंचायत समिति सदस्य वार्डों के लिए वोट डाले गए। जिले में 72.45% वोटिंग हुई। जिले की भानीपुरा पंचायत समिति में 76.89 प्रतिशत, बीदासर पंचायत समिति में 72.95 प्रतिशत, चांदगोठी पंचायत समिति में 67 प्रतिशत, राजगढ़ पंचायत समिति में 71.96 प्रतिशत, सरदारशहर ईस्ट पंचायत समिति में 63.99 प्रतिशत, सरदारशहर पंचायत समिति में 77.14 प्रतिशत और सिद्धमुख पंचायत समिति में 76.99 प्रतिशत मतदान हुआ। बीदासर, भानीपुरा, राजगढ़, चांदगोठी, सरदारशहर, सरदारशहर ईस्ट और सिद्धमुख पंचायत समितियों में मतदान हुआ। जिले की 247 ग्राम पंचायतों के लिए 670 मतदान केंद्र बनाए गए थे। भानीपुरा में 97, बीदासर में 126, चांदगोठी में 90, राजगढ़ में 110, सरदारशहर में 90, सरदारशहर ईस्ट में 82 और सिद्धमुख में 75 मतदान केंद्र थे। इन पंचायत समितियों में 37, 44, 33, 44, 33, 27 और 29 ग्राम पंचायतें हैं।