चूरू में पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए बुधवार को 25 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने पंचायत समिति सभागार में रिटर्निंग अधिकारी और तहसीलदार ताराचन्द मीणा के सामने नामांकन भरे। नामांकन करने वालों में भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आरएलपी और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। वार्ड 1 से भाजपा के महावीर सिंह, कांग्रेस के प्यारेलाल दानोदिया, बसपा के भगत सिंह और निर्दलीय महेन्द्र सिंह ने नामांकन भरा। वार्ड 2 से कांग्रेस के गोवरधनराम, वार्ड 3 से भाजपा की लिक्ष्मादेवी गोदारा, वार्ड 4 से भाजपा के मनीराम और वार्ड 5 से कांग्रेस के नरेन्द्र जांगिड़ ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड 6 से भाजपा की सुमन मील और वार्ड 7 से भाजपा की ज्योति चांवरिया व कांग्रेस की संगीता देवी ने नामांकन भरा। वार्ड 8 से भाजपा की लिक्ष्मादेवी, कांग्रेस की छोटूदेवी, निर्दलीय हेमन्त कुमारी चैहान और आरएलपी की धन्नीदेवी ने दावेदारी की। वार्ड 9 से कांग्रेस के कैलाश और भाजपा के बाबूलाल तालणिया ने नामांकन भरा। वार्ड 10 से भाजपा की विद्यादेवी और निर्दलीय शारदा देवी, जबकि वार्ड 11 से भाजपा की अनीता तंवर ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड 12 से आरएलपी की सुप्रिया कटारिया और भाजपा के जयप्रकाश, वार्ड 13 से भाजपा के सोहनलाल तेतरवाल, वार्ड 14 से भाजपा की किरण कंवर और वार्ड 15 से महावीर प्रसाद मेघवाल ने नामांकन पत्र जमा किए। विभिन्न दलों के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया के बाद प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क की तैयारी कर रहे हैं।