चूरू जिले की सात पंचायत समितियों की 247 ग्राम पंचायतों में तीसरे चरण के तहत 5 नवंबर को मतदान होगा। इन पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव होंगे। बीदासर, राजगढ़, चांदगोठी, सिद्धमुख, भानीपुरा, सरदारशहर और सरदारशहर पूर्व पंचायत समितियों में चुनाव होंगे। दैनिक भास्कर डिजिटल ने सरपंच पद के संभावित दावेदारों के नाम जुटाए हैं। दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम ने गांवों में जाकर लोगों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। इसके बाद संभावित सरपंच दावेदारों के नामों की सूची तैयार की। तीसरे चरण में बीदासर की 44, राजगढ़ की 44, चांदगोठी की 33, सिद्धमुख की 29, भानीपुरा की 37, सरदारशहर की 33 और सरदारशहर पूर्व की 27 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान होगा। देखें सरपंच पद के संभावित दावेदारों की लिस्ट...