चूरू के भार्गव चौक पर जुआ खेलते सात लोगों को राजलदेसर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 31 हजार 210 रुपए नकद, आठ मोबाइल फोन, दो बाइक और जुआ सामग्री जब्त की। कार्रवाई दीपावली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई। राजलदेसर थानाधिकारी बेगाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान कस्बे के भार्गव चौक पर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों में वार्ड दो के लालचंद, गिरधारी, विनोद, महेंद्र और धर्मपाल शामिल हैं। वार्ड छह के मनोज और वार्ड सात के सुनील को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच रतनगढ़ थानाधिकारी संदीप कुमार को सौंपी गई है। पुलिस टीम में थानाधिकारी बेगाराम के साथ कांस्टेबल दौलतराम, विद्याधर, रविंद्र, सुनील और पवन शामिल थे। पुलिस ने लोगों से दीपावली परिवार के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। साथ ही जुआ और सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहने को कहा।