त्योहारी सीजन पर पेट्रोलियम कंपनियों ने लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) की कीमतों में इजाफा किया है। कल देर रात कीमतों का रिव्यू करने के बाद कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 9.50 रुपए की बढ़ोतरी की है। लेकिन घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रखे हैं। राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया- कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं, जिसकी नई रेट लिस्ट जारी की है। नई रेट लिस्ट के मुताबिक, जयपुर में आज से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2837.50 रुपए के बजाए अब 2847 रुपए में मिलेगा। पिछले महीने अक्टूबर में भी कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर पर 62.50 रुपए और सितंबर में 10 रुपए की बढ़ोतरी की थी। जबकि अगस्त में 192 रुपए और जुलाई में 183.50 रुपए की कमी की थी। घरेलू सिलेंडर 945.50 रुपए में ही मिलेगा घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों में कंपनियों ने कोई बढ़ोतरी नहीं की है। घरेलू सिलेंडर आज भी बाजार में 945.50 रुपए में ही मिलेगा। जानें इस साल कब-कब बढ़ीं कीमतें इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर पर कंपनियों ने अब तक 7 बार से ज्यादा बार कीमतों में बढ़ोतरी की थी। जनवरी में कंपनियों ने 111 रुपए, फरवरी में 49.50, मार्च में 141.50 रुपए, अप्रैल में 195 रुपए, मई में 993 और जून में 42 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी।