देश में एक बार फिर कॉमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा हुआ है। कल देर रात कीमतों का रिव्यू करने के बाद कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 9.50 रुपए की बढ़ोतरी की है। लेकिन घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रखे हैं। नई रेट लिस्ट के मुताबिक, जयपुर में आज से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2837.50 रुपए के बजाए अब 2847 रुपए में मिलेगा। पिछले महीने अक्टूबर में भी कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर पर 62.50 रुपए और सितंबर में 10 रुपए की बढ़ोतरी की थी। जबकि अगस्त में 192 रुपए और जुलाई में 183.50 रुपए की कमी की थी। घरेलू सिलेंडर 945.50 रुपए में ही मिलेगा घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों में कंपनियों ने कोई बढ़ोतरी नहीं की है। घरेलू सिलेंडर आज भी बाजार में 945.50 रुपए में ही मिलेगा। जानें इस साल कब-कब बढ़ीं कीमतें इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर पर कंपनियों ने अब तक 7 बार से ज्यादा बार कीमतों में बढ़ोतरी की थी। जनवरी में कंपनियों ने 111 रुपए, फरवरी में 49.50, मार्च में 141.50 रुपए, अप्रैल में 195 रुपए, मई में 993 और जून में 42 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। --- ये खबर भी पढ़ें कॉमर्शियल सिलेंडर 10 रुपए महंगा:इस साल में सातवीं बार बढ़ाए दाम, जानें जयपुर में 19KG का सिलेंडर कितने का मिलेगा पेट्रोलियम कंपनियों ने आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। इस साल में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम सातवीं बार बढ़ें हैं। (पूरी खबर पढ़ें)