प्रतापगढ़| कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर, तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर, उन्हें कृतज्ञतापूर्वक याद किया। देश के लिए किए गए उनके अमूल्य योगदानों को भी स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता अक्षुण्ण रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इंदिरा के कार्यकाल में देश ने नई ऊंचाइयां छुईं। 71 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर विश्व का भूगोल बदल दिया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पोखरण में परमाणु विस्फोट, हरित क्रांति इत्यादि कार्य उनके अमिट हैं। इसी तरह लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, जो देश के पहले गृहमंत्री थे, उन्होंने आजादी के बाद 500 से ज्यादा रियासतों का विलय कराकर देश को मजबूती दी। वे एक मजबूत गृहमंत्री साबित हुए। देश दोनों महापुरुषों का सदैव ऋणी रहेगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पुरावत, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा, सेवादल जिला अध्यक्ष व पार्षद दिग्विजय सिंह राणावत, जिला संगठन महासचिव पार्षद उदयलाल अहीर, पार्षद हेम प्रकाश शर्मा, कांग्रेस नेता विजय सोनी, गणेश चौहान, हितेश सिसोदिया, विनोद जैन, खेरोट यूथ कांग्रेस महासचिव शुभम देवड़ा, मनोज राठौर, सुरेंद्र गोशर, द्वारका प्रसाद देवड़ा, अमन गोरी, एडवोकेट विशाल सालवी, किशन कुमावत सहित अन्य मौजूद थे।