भीलवाड़ा | शास्त्री नगर स्थित सीताराम गौशाला में शनिवार को जैन युवा सेवा संस्थान के तत्वावधान में गौ सेवा कार्यक्रम हुआ। इसमें संस्थान के सदस्यों ने आरती की, बाटा अर्पित किया और चारा खिलाकर सेवा की। संस्थान के मार्गदर्शक भूपेंद्र सिंह पगारिया ने कहा कि संस्था प्रतिमाह नियमित रूप से गौ सेवा गतिविधियां करती है। इसका उद्देश्य समाज में जीवों के प्रति संवेदना और सेवा संस्कार बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर 2026 को यश विहार में नवकार मंत्र जाप और सामायिक का आयोजन प्रस्तावित है।संरक्षक प्रमोद सिंघवी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जीवदया और सेवा की प्रवृत्ति मजबूत होती है। अध्यक्ष धर्मचंद बाफना और मंत्री पीयूष खमेसरा ने कार्यक्रम में सदस्यों की सहभागिता की जानकारी दी।