सीकर में दैनिक भास्कर के प्रॉपर्टी महोत्सव के समापन पर लोगों में खासा उत्साह रहा। पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में 700 से अधिक विजिट और 75 से अधिक बुकिंग दर्ज की गईं। मेन पिपराली रोड स्थित एसआरबीडी क्राउन टावर में आयोजित इस महोत्सव में आवासीय प्रॉपर्टी और रिटेल स्पेस के विकल्प शामिल थे। खरीददारों को मिली प्रॉपर्टी की जानकारी आयोजन के दौरान खरीददारों को अलग-अलग प्रॉपर्टी की लोकेशन, प्लानिंग और सुविधाओं के बारे में जानकारी मिली और शहर के खरीदारों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को एक बड़ी सफलता दिलाई। एसआरबीडी लिमिटेड के फाउंडर एवं चेयरमैन सीए मुकेश खेदड़ ने कहा, “सीकर के लोगों से हमें जिस तरह का प्यार और प्रतिक्रिया मिली है, उसके लिए हम दिल से आभारी हैं। शहर ने जिस उत्साह के साथ इस आयोजन में भाग लिया, वह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। इस सफल आयोजन ने हमें आगे भी इसी तरह बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया है।” घर और रिटेल स्पेस की बुकिंग पर 1 किलो चांदी फ्री महोत्सव की खास बात घर और रिटेल स्पेस की बुकिंग पर एसआरबीडी लिमिटेड की ओर से दिया गया 1 किलो चांदी का मुफ्त ऑफर रहा। यह विशेष लाभ केवल महोत्सव की अवधि में की गई बुकिंग के लिए रखा गया था। पंजाब नेशनल बैंक की टीम ने आयोजन के दौरान होम फाइनेंस से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई। इसमें फाइनेंस की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और उपलब्ध विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन शामिल रहा। लोगों को मिले घर और ऑफिस स्पेस के विकल्प रेसिडेंशियल और रिटेल प्रॉपर्टी को एक ही मंच पर प्रस्तुत करने के साथ इस आयोजन ने घर खरीदने और अपने बिजनेस के लिए जगह तलाशने वाले लोगों को अपनी जरूरत के अनुसार विकल्पों पर विचार करने का अवसर दिया। एसआरबीडी लिमिटेड ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए दैनिक भास्कर, पंजाब नेशनल बैंक, सभी खरीदारों और सीकर के लोगों का आभार व्यक्त किया।