पंचायती राज चुनाव के तृतीय चरण में दौसा जिले की पंचायत समिति सिकराय, सिकंदरा, दौसा, लवाण, नांगल राजावतान, लालसोट, शिवसिंहपुरा और रामगढ़ पचवारा की ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के चुनाव होंगे। जिले की 8 पंचायत समितियों की 221 ग्राम पंचायतों में चुनाव के दावेदारों ने डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू कर दिया है। ऐसे में आगामी दिनों में प्रचार अभियान और तेज हो जाएगा। आने वाले दिनों में दावेदारों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। वहीं, कई ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच चुनने के लिए एक नाम पर सहमति बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। गांवों की चौपालों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। दैनिक भास्कर न्यूज एप की टीम इन गांवों में पहुंची और पहली बार उन दावेदारों के नाम सामने लेकर आई, जो सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। तीसरे चरण में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 5 नवम्बर अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा और इसके बाद मतगणना की जाएगी। देखिए- संभावित दावेदारों की लिस्ट