दौसा में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में 8 पंचायत समितियों में वोटिंग हुई। लालसोट, लवाण, नांगल राजावतान, रामगढ़ पचवारा, शिवसिंहपुरा, दौसा, सिकंदरा और सिकराय पंचायत समिति क्षेत्रों में शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। यहां लवाण में शाम 6 बजे तक सर्वाधिक 70.25 प्रतिशत वोटिंग हुई। बता दें कि इस चरण में जिला परिषद के 24 और पंचायत समिति के 142 वार्डों में वोटिंग हुई। जिले की पालावास ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए लाइन में लगे पाड़ली कलां निवासी हरगोविंद गुर्जर (65) की तबीयत बिगड़ गई। मौजूद लोगों ने उन्हें जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब तक का कुल मतदान प्रतिशत देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें…