दौसा की तीन महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का राजस्थान की अंडर-23 महिला टी-20 टीम में सलेक्शन हुआ है। बीसीसीआई की ओर से आयोजित अंडर-23 महिला टी-20 चैंपियनशिप के लिए याना वर्मा, सोनम सैनी और तनिका शर्मा को टीम में जगह मिली है। चैलेंजर प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय ने बताया - तीनों खिलाड़ियों का चयन अंडर-23 महिला टी-20 चैलेंजर प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। तीनों खिलाड़ी अब राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।