डीग जिले की बृजनगर, कामां और पहाड़ी पंचायत समितियों की 134 ग्राम पंचायतों में 5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव होंगे। चुनाव को लेकर गांवों में हलचल शुरू हो गई है। कुछ नए चेहरे सरपंच पद के लिए तैयारी कर रहे हैं, जबकि पुराने दावेदार फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। संभावित उम्मीदवार ग्रामीणों से संपर्क कर रहे हैं। दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम ने जिले की 134 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के संभावित दावेदारों की सूची तैयार की है। टीम ने गांवों में ग्रामीणों, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से बात कर चुनाव की तैयारी कर रहे लोगों के नाम जुटाए। इस सूची से आप जान सकेंगे कि आपकी पंचायत में सरपंच पद के लिए कौन दावेदारी कर रहा है और किन नामों की चर्चा है। देखें सरपंच पद के संभावित दावेदारों की लिस्ट...